अल्मोड़ा-हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोमेश्वर अल्मोड़ा में कारगिल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा वीर शहीदों को याद कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एके जोशी द्वारा शहीदों की याद में पुष्पांजलि अर्पित कर कैंडल जलाई गई छात्र-छात्राओं द्वारा शहीदों की याद में देश गीत गाए और अपने वीर सेनानियों को याद किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर कमला धोलाखंडी, डॉक्टर कंचन वर्मा,आंचल सती,अमिता भावना,विपिन कुमार ,राकेश पांडे ,विनोद मेहरा ,पवन पांडे ,कुंदन सिंह बिष्ट ,शंकर सिंह जलाल ,पूजा ,राजेंद्र खेड़ा ,छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ कुमार ,नीतू कुमारी ,माया, रचना ,कविता, पूजा ,कविता पांडे ,कविता नेगी आदि छात्र छात्राएं मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ सी पी वर्मा द्वारा किया गया ।कारगिल दिवस के अवसर पर इतिहास विभाग द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया गया जिसमें गणित विभाग एवं भौतिक विज्ञान विभाग भी शामिल रहा।
