अल्मोड़ा-आज आते चुनावी परिणामों में हिमांचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने हर्ष व्यक्त करते हुए कांग्रेसजनों के साथ मिष्ठान वितरित किया।इस अवसर पर श्री कर्नाटक ने कहा कि हिमाचल की जनता ने कांग्रेस पार्टी पर जो विश्वास व्यक्त किया है यह हिमाचल के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।उन्होंने कहा कि हिमांचल प्रदेश से कांग्रेस की जीत का सिलसिला प्रारम्भ हो चुका है।पूरे देश की जनता आज यह समझ चुकी है कि भाजपा सरकार केवल जुमलों की सरकार है।भाजपा की इस सरकार में देश की जनता को आज तक केवल महंगाई,युवाओं को बेरोजगारी और अवरूद्ध विकास मिला है।उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत देकर जनता ने आज साबित कर दिया है कि जनता अब कांग्रेस के साथ है।इसके साथ ही श्री कर्नाटक ने हिमांचल में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को दूरभाष पर शुभकामनाएं दी।मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में बिट्टू कर्नाटक के साथ ग्राम प्रधान गौरव काण्डपाल,अजय कुमार,नवीन जोशी,हीरा वल्लभ कांडपाल,हरेंद्र सिंह नेगी,रश्मि कांडपाल,प्रकाश सिंह मेहता,हेम जोशी,कैलाश चौहान,विनोद कांडपाल,सुमित बिष्ट,भूपेश पांडे, ऋतिक बिष्ट,सुंदर रावत,भूपेन भोज, मनीष तिवारी,रोहित शैली,शुभम जोशी,गौरव अवस्थी,प्रदीप कुमार,सहित सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *