अल्मोड़ा-आगामी जय गोल्ज्यू महोत्सव 2026 को भव्य, आकर्षक एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने को लेकर कल मयंक पैलेस के सभागार में आयोजन की प्रथम बैठक आयोजित की गई।बैठक में महोत्सव की तैयारियों,कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा विगत वर्ष का आय व्यय का हिसाब बैठक में रखा गया।इस दौरान उपस्थित लोगों ने महोत्सव को और अधिक व्यापक एवं जनभागीदारी वाला बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार रखे।बैठक में तय किया गया कि इस वर्ष जय गोल्ज्यू महोत्सव 2026 का आयोजन 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2026 तक मल्ला महल अल्मोड़ा में किया जाएगा।महोत्सव के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति,लोक कला, लोक संगीत एवं पारंपरिक विरासत को देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के सामने प्रस्तुत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।आयोजकों ने कहा कि गोलू देवता उत्तराखंड की आस्था और सांस्कृतिक पहचान के महत्वपूर्ण प्रतीक हैं। इसलिए महोत्सव को केवल मनोरंजन का माध्यम न बनाकर लोक संस्कृति के संरक्षण,संवर्धन तथा स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।बैठक में कार्यक्रमों को आकर्षक बनाने,स्थानीय कलाकारों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा पर्यटकों के लिए विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।अपनी विलुप्त हो रही लोक संस्कृति बैर भगनोल की प्रस्तुति भी महोत्सव में की जाएगी।उत्तराखंड की लोक संस्कृति के साथ अन्य राज्यों की लोक संस्कृति की प्रस्तुति महोत्सव में दी जाएगी।जिससे दूसरे राज्यों की सांस्कृतिक विविधता को समझने और आपसी सांस्कृतिक आदान प्रदान को बढ़ावा देने का अवसर भी मिलेगा आयोजकों ने सभी लोगों से सहयोग और सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से इस वर्ष का गोलू महोत्सव अल्मोड़ा की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई प्रदान करेगा। बैठक की अध्यक्षता मनोज सनवाल ने की। इस अवसर पर रवि रौतेला,दीवान सतवाल, प्रकाश बिष्ट,अनिल सनवाल,अनिल घवन, हरीश कनवाल, दीप बिष्ट,कपिल मल्होत्रा अर्जुन सिंह बिष्ट चीमा, मनोज जोशी,दिनेश भट्ट,देवेंद्र भट्ट, ललित मोहन बिष्ट ,हरीश सतपाल,रवि चौहान,नीरज चौहान,संदीप नयाल, मयंक रौतेला, शुभम रौतेला, गणेश कुमार,ममता कपूर,बीना बिष्ट,गायत्री जोशी प्रीति बिष्ट, सुमन बिष्ट , सांची बिष्ट, भावना कठैत, तनीशा गुणवंत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *