अल्मोड़ा-चितई मंदिर परिसर में वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार नवीन बिष्ट के कुमाऊंनी काव्य खंड गोलू चरित का विमोचन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने की,जबकि राज्य मंत्री गंगा बिष्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता वरिष्ठ साहित्यकार प्रो देव सिंह पोखरिया ने कहा कि गोलू चरित में लोकगीतों की धुनों का प्रभावी और सुंदर प्रयोग किया गया है।इसकी गीतात्मकता इस काव्य की सबसे बड़ी विशेषता है।उन्होंने कहा कि यह रचना भाषा, भाव और संवेदना की दृष्टि से कुमाऊंनी की खसपरजिया बोली का उत्कृष्ट काव्य है तथा भविष्य में कुमाऊंनी साहित्य का महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।राज्य मंत्री गंगा बिष्ट ने कहा कि लोक आराध्य देव गोलज्यू की आस्था देवभूमि तक सीमित नहीं है,बल्कि देश-विदेश में भी उनके प्रति श्रद्धा है।उन्होंने कहा कि नवीन बिष्ट ने गोलज्यू के जीवन और चरित्र को काव्य रूप में प्रस्तुत कर महत्वपूर्ण साहित्यिक कार्य किया है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि गोलू चरित में लोक आराध्य देव गोलज्यू के चरित्र का प्रभावशाली और सजीव चित्रण किया गया है।यह कृति पाठकों को गोलज्यू के व्यक्तित्व और लोक परंपरा से जोड़ने का कार्य करेगी।कार्यक्रम का संचालन भास्कर साह ने किया।इस अवसर पर प्रकाशक मनीष अग्रवाल, चितई मंदिर के प्रधान पुजारी संतोष पंत,आयोजक राजेंद्र सिंह रावत,पी.सी. तिवारी, जगदीश जोशी,प्रो. सुशील कुमार जोशी,विपिन चंद्र जोशी ‘कोमल’,राजेंद्र सिंह नयाल,कृष्ण मोहन सिंह बिष्ट, डॉ. दलीप बोरा,विनोद जोशी, त्रिलोक नेगी,नीरज भट्ट, गणेश दत्त भट्ट,प्रमोद बिष्ट सहित अनेक साहित्यकार, गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *