अल्मोड़ा-मल्ला महल में आयोजित सात दिवसीय जय गोल्ज्यू महोत्सव 2026 के द्वितीय दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत कवि सम्मेलन में बच्चों ने विकसित भारत 2047 विषय पर अपनी कविताओं के माध्यम से देश के उज्ज्वल भविष्य,विकास और राष्ट्र निर्माण की भावना को अभिव्यक्त किया। इसके साथ ही सीनियर वर्ग की एकल नृत्य प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।महोत्सव में उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकार अपनी कला एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोक संस्कृति, परंपराओं और विविधता को मंच प्रदान कर रहे हैं। यह महोत्सव अल्मोड़ा की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और विभिन्न राज्यों की कला एवं संस्कृति को एक मंच पर लाने का सराहनीय प्रयास है।
जय गोल्ज्यू महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊर्जा मिल रही है तथा युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *