अल्मोड़ा-नगर निगम पार्षद अमित साह मोनू लगातार जनसेवा के क्षेत्र में अग्रणी खड़े नजर आते हैं।बात चाहे गौ वंश की सेवा करने की हो,जंगली जानवरों के संरक्षण की हो वे सदैव इन सबके लिए तत्पर रहते हैं।विगत कई वर्षों से वे लोगों के घरों में घुसे सांपों का सफल रेस्क्यू करने का भी काम कर रहे हैं।ऐसा ही एक मामला आज भी देखने को मिला जब चंपानौला में लाल सिंह बिष्ट के घर में एक सांप घुस गया।इसके बारे में उन्होंने पार्षद अमित साह मोनू को बताया।अमित साह मोनू की फॉरेस्ट वालों से वार्ता हुई।उसके पश्चात सांप को पकड़ कर सुरक्षित जंगलों में छोड़ दिया गया।इस अभियान में पार्षद अमित साह मोनू,पार्षद अर्जुन बिष्ट, पार्षद पूनम त्रिपाठी, फॉरेस्ट के अनुभाग अधिकारी,अमित सिंह भैसोड़ा,वन आरक्षी कविता,क्यू आर टी सदस्य नीरज नेगी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *