अल्मोड़ा-आज तिलकपुर में गणेश उप्रेती के घर में रसेल वाइपर प्रजाति का सांप घुस गया जिसकी सूचना गणेश उप्रेती द्वारा भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू को दी गयी। उसके बाद तत्काल भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू,सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक जोशी,गोलू भट्ट,वन विभाग के वन आरक्षी राहुल मनराल एवं श्रमिक नीरज नेगी मौके पर पहुंचे एवं सांप का सफल रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया गया।रसेल वाइपर खतरनाक जहरीले सांपों में एक माना जाता है जो कि अब पहाड़ों में भी पाया जाने लगा है।इस रेस्क्यू के उपरांत वन विभाग के राहुल मनराल,नीरज नेगी,भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, अभिषेक जोशी,गोलू भट्ट का वहां के निवासियों गणेश उप्रेती, राधा कृष्ण उप्रेती ,कुलदीप सुयाल ,मयंक उप्रेती, केवलानंद कांडपाल, लोकेश उप्रेती ,सतेंद्र हयांकी ,नीरज,दक्ष उप्रेती आदि ने आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *