अल्मोड़ा-नगर के जीजीआईसी चौराहे के समीप निर्मित पार्किंग का संचालन प्रारंभ हो गया है। पार्किंग सुविधा शुरू होने से नगर में वाहन पार्किंग की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय निवासियों के साथ-साथ अल्मोड़ा आने वाले पर्यटकों को भी इसका लाभ मिलेगा।
पार्किंग संचालक के अनुसार पार्किंग शुल्क निर्धारित कर दिया गया है। अल्मोड़ा नगर के स्थानीय छोटे चौपहिया वाहनों के लिए 60 रुपये, बाहरी क्षेत्रों से आने वाले छोटे चौपहिया वाहनों के लिए 120 रुपये तथा दोपहिया वाहनों के लिए 20 रुपये शुल्क तय किया गया है।पार्किंग संचालक ने बताया कि यह शुल्क एक बार वाहन पार्किंग में प्रवेश करने के बाद 24 घंटे तक वाहन खड़ा करने की सुविधा के लिए लागू होगा। नई पार्किंग के संचालन से बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे होने वाली अव्यवस्थित पार्किंग पर भी अंकुश लगने की उम्मीद है, जिससे यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।स्थानीय लोगों ने पार्किंग सुविधा शुरू होने का स्वागत करते हुए इसे नगर की बढ़ती यातायात और पार्किंग समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। इसके अलावा पार्किंग में वाहनों के लिए माहवार पास की सुविधा भी उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *