अल्मोड़ा-राजा आनंद सिंह कन्या बालिका इंटर कॉलेज ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता हासिल कर एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है।हाई स्कूल परीक्षा में कुल 61 छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 60 छात्राएं सफल रहीं।इनमें 41 छात्राएं प्रथम श्रेणी और 19 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं।वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में 105 छात्राओं ने परीक्षा दी, जिनमें से 92 ने सफलता प्राप्त की। इनमें 49 छात्राएं प्रथम श्रेणी और 19 द्वितीय श्रेणी में रहीं।विज्ञान वर्ग में 32 छात्राओं ने परीक्षा दी,जिनमें से 24 सफल रहीं। इनमें 22 छात्राएं प्रथम श्रेणी और दो द्वितीय श्रेणी में पास हुईं।विद्यालय का कुल परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे शिक्षण संस्थान में हर्ष का माहौल है। प्रधानाचार्य और शिक्षिकाओं ने छात्राओं को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *