अल्मोड़ा-नगर के गणेशीगैर निवासी लोगों के एक शिष्टमंडल द्वारा विधायक मनोज तिवारी से मुलाकात कर स्थानीय समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में कहा कि दमुवाधारा से धारानौला तक के पैदल मार्ग में गणेशीगैर मंदिर के समीप स्थित कलवर्ट अत्यंत संकुचित है, जिससे आमजन को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में चौपहिया वाहन भी इस मार्ग से सुगमता से संचालित हो सके। कलवर्ट के चौड़ीकरण के लिए विधायक निधि से धनराशि स्वीकृत करने की मांग की गई। साथ ही दमुवाधारा पैदल मार्ग से गणेशीगैर तक टाइल्स लगाने के लिए जिला योजना से बजट की स्वीकृत कराने की मांग भी की गई। ज्ञापन देने वालों में गोपाल सिंह चौहान, कुंवर राम, दयावती, शिवेंद्र गोस्वामी, सुंदर राम, पनी राम, महेंद्र सिंह सिराड़ी, दीपा सिराड़ी, कृष्ण कुमार, राजेश कुमार, सीपी जोशी, ज्योति रावत, मनीष, देवेंद्र सिंह, पार्वती देवी, करन सिंह बिष्ट आदि लोग शामिल रहे।
