अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय इंटर कॉलेज बूथ के कार्यकर्ताओं द्वारा गांव चलो बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत जोशी खोला वार्ड एवं गांधी पार्क वार्ड क्षेत्रों का भ्रमण कर जन संवाद किया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनसंपर्क को सशक्त करना,पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा भाव से जुड़ना रहा। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों से संवाद स्थापित किया।केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम समन्वयक भुवन भास्कर राठौर ने की।निवर्तमान कोऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष ललित लटवाल एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी ने मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।जोशी खोला वार्ड की पार्षद प्रत्याशी ममता खत्री ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम का संचालन पूर्व सभासद एवं नगर महामंत्री मनीष जोशी द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान बूथ के मध्य स्थित संतोषी माता मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें स्थानीय नागरिकों ने भी भागीदारी निभाई।साथ ही वार्ड के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।सम्मानित किये जाने वालों में पान सिंह आलमिया, सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकार,पूर्व प्रधानाचार्य नंदन सिंह दासौनी,हेम चंद्र जोशी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी,वरिष्ठ नेत्री श्रीमती रेवती मेहता,गणेश भंडारी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताभागा बिष्ट वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती दीपा अधिकारी,खजान चंद्र जोशी,दिनकर जोशी,तरुण कांडपाल, हर्षित,उमा जोशी,कलावती देवी, गोविंदी पुना,तारा बिष्ट,भागा बिष्ट, तथा श्रीमती पुष्पा नेगी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।समारोह में सभी ने भारतीय जनता पार्टी के विचारों और सेवा संकल्प को दोहराते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *