अल्मोड़ा-दिनांक 10 अक्टूबर 2024 को दुर्गा महोत्सव 2024 दूंगाधारा अल्मोड़ा में आयोजित सांय कालीन सांस्कृतिक एवं भजन संध्या में श्रद्धालु भारी संख्या में पहुचे।मां दुर्गा देवी के पंडाल में स्थानीय महिलाएं,पुरुष,बच्चे,पूर्वी पोखर खाली,मकेडी,ढूंगाधारा एवं आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालु सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने आए।विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं और सांस्कृतिक मंडलीय ने आकर शानदार प्रस्तुति दी।दुर्गा महोत्सव 2024 के आयोजन समिति के संयोजक एवं मुख्य आयोजन कर्ता कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि यह कार्यक्रम सार्वजनिक स्तर पर सभी के प्रयास समर्थन मार्गदर्शन में समाज एवं जन-जन के हित और कल्याण के लिए मंगल कामनाएं करते हुए अपनी संस्कृति एवं धरोहर को बढ़ावा देने के लिए है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रमेश बहुगुणा,विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ वसुधा पंत ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की महासचिव,पूरन चंद पांडे अध्यापक,हेमंत रावत उपाध्यक्ष, बालेश्वर शिव मंदिर समिति अल्मोड़ा,सुरेश कांडपाल,कुंदन कुमार बिष्ट उपाध्यक्ष मंडल हवालबाग अल्मोड़ा भारतीय जनता पार्टी,त्रिलोक सिंह रौतेला, नगर मंत्री भारतीय जनता पार्टी, मोहित बिष्ट नगर मंत्री भारतीय जनता पार्टी ,धीरेंद्र बोरा, दीवान सिंह रौतेला, आनंद बल्लभ जोशी, दया कृष्ण जोशी,दिनेश भट्ट,मंजू बिष्ट अध्यक्ष कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा,अवनि बिष्ट,अन्न कुमारी श्रीमती उमा पूना,श्रीमती कविता तिवारी,श्रीमती अनिता, मयंक पिलख्वल,मयंक गैड़ा, वर्षा मेहता,माही विरोरिया,वंश भण्डारी,श्रीमती राधा रावल, श्रीमती गंगा रौतेला ,सत्यम कांडपाल,राहुल बिष्ट, देवेश तिवारी,देवाशीष नेगी जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी, भाजपा महामंत्री जिला धर्मेंद्र बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *