अल्मोड़ा-दिनांक 9 अक्टूबर 2024 को दुर्गा महोत्सव 2024 राम लीला मैदान दूंगा धारा अल्मोड़ा में भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में दूंगाधारा के वरिष्ठ एवं सामाजिक कार्यकर्ता शेर सिंह भंडारी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। साथ ही महेंद्र सिंह बिष्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।ढूगा धारा निवासी गणेश जोशी,कमलेश बिष्ट,देवाशीष नेगी मंत्री जिला अल्मोड़ा भारतीय जनता पार्टी,त्रिलोक सिंह रौतेला नगर महामंत्री भारतीय युवा मोर्चा, मोहित बिष्ट नगर महामंत्री युवा मोर्चा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी, धीरेंद्र बोरा संयोजक,राहुल अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।आयोजन समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने बैज अलंकृत कर मुख्य अतिथि का स्वागत सम्मान किया।त्रिलोक सिंह रौतेला, मोहित बिष्ट ने संयुक्त रूप से विशेष अतिथिजनों का स्वागत एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया।इस दौरान कुर्सी दौड़,सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन कीर्तन कार्यक्रम का सुंदर आगाज प्रतिभागियों द्वारा किया गया। मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्रों द्वारा नवदुर्गा के अवतारों की सुंदर प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी गयी।कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति के मुख्य संरक्षक एवं कार्यक्रम के संयोजक कमल कुमार बिष्ट ने सभी का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम का संचालन किया। कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति के उपाध्यक्ष दीपक कांत पांडे ने अतिथियों का स्वागत कर उनको बैच अलंकृत किया।विभिन्न विद्यालयों से छात्र-छात्राओं ने सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किए।इस दौरान प्रतिभागियों को आयोजन समिति की तरफ से उपलब्ध पुरस्कार मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को दिये गये।कमल कुमार बिष्ट ने विजेता एवम सभी अतिथियों को बधाई देते हुए कहा कि यह दुर्गा महोत्सव पिछले आठ वर्षों से किया जाता आ रहा है।
