
अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी जिला अल्मोड़ा द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पक्ष के अंतर्गत सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय, पातालदेवी में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ। इसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया।सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने की। मंचासीन अतिथियों में मुख्य वक्ता एवं सरकार के दायित्वधारी शिव सिंह बिष्ट,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैंडा,मेयर अजय वर्मा,पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, प्रदेश मंत्री गौरव पांडे, दायित्वधारी कुंदन लटवाल तथा कार्यक्रम संयोजक मनीष जोशी (मंटू) उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सह संयोजक प्रकाश बिष्ट,गोपाल बिष्ट, वीरेंद्र चिलवाल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दर्शन रावत एवं प्रकाश भट्ट ने किया।अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों को आत्मसात करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए।उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के लिए अभी से पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।मुख्य वक्ता शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता,अखंडता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे के सिद्धांत के लिए संघर्ष किया और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा।उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश डॉ. मुखर्जी के सपनों के भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनावों में सभी सीटों पर विजय का लक्ष्य लेकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष थे।उन्होंने स्वतंत्र भारत में वैचारिक राजनीति की मजबूत नींव रखी और राष्ट्रहित के लिए आजीवन संघर्ष किया।अनुच्छेद 370 के विरोध में उनका संघर्ष और बलिदान भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने स्वच्छ,सिद्धांत आधारित और राष्ट्रहित को सर्वोच्च मानने वाली राजनीति का मार्ग प्रशस्त किया,जिसे आज भारतीय जनता पार्टी आगे बढ़ा रही है।कार्यक्रम संयोजक मनीष जोशी (मंटू) ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान हमें सिखाता है कि सच्चा नेतृत्व पद से नहीं,बल्कि सिद्धांतों के लिए त्याग और समर्पण से बनता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को उनके पांच मूल संदेश राष्ट्र सर्वोपरि,संगठन व्यक्ति से बड़ा,कार्यकर्ता का श्रेष्ठ आचरण,सेवा का भाव तथा सिद्धांतों से कभी समझौता न करना को अपने जीवन में उतारना चाहिए।कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ । बैठक में ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत,नीमा आर्या,पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,ललित लटवाल, रमेश बहुगुणा,पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक,रणजीत सिंह भंडारी,पूनम पालीवाल,किरन पंत,गिरीश खोलिया,राजीव गुरुरानी,कैलाश गुरुरानी,प्रेम लटवाल,प्रदीप मेहता,आनंद कनवाल,सुभाष पाण्डेय,राजू कैड़ा,हरीश कनवाल,दिनेश मठपाल,धर्मेंद्र बिष्ट,संदीप श्रीवास्तव,मनोज जोशी,मदन बिष्ट,नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, अर्जुन बिष्ट,संजय डालाकोटी, संजय बिष्ट,नवीन बिष्ट,मंगल सिंह रावत,शैलेन्द्र साह, महिपाल बिष्ट,मनीष बिष्ट, सुनील बिष्ट,सौरभ वर्मा,हरीश सिज़वाली,हरीश प्रसाद,डी के जोशी,हरीश बिष्ट,कमला तिवारी,पंकज भाकुनी,नमन गुरुरानी,शुभम रौतेला,हिमाल शर्मा,चंदन बहुगुणा,दिव्या जोशी के अलावा प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी,सभी मंडल अध्यक्ष,महामंत्री एवं मंडल प्रभारी,सभी मोर्चा जिला पदाधिकारी ,जिला पंचायत सदस्य एवं पार्षद,प्रकोष्ठों के प्रदेश एवं जिला संयोजक/सह-संयोजक,सोशल मीडिया विधानसभा संयोजक एवं सह-संयोजक, बी अल ए वन एस आई आर की जिला एवं विधानसभा टोली के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
