अल्मोड़ा-आज दौलाघट क्षेत्र में एक विशेष आयोजन के अंतर्गत भारतीय सैनिकों के सम्मान और हिंदू समाज की एकजुटता के उद्देश्य से एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल खोलिया ने किया जो बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद जैसे हिंदू संगठनों के सहयोग और मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।यह रैली दौलाघाट से प्रारंभ होकर गोविंदपुर और गेवापानी तक पहुंची जिसमें सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।बाईक रैली के दौरान भारत माता की जय,वंदे मातरम् और जय श्री राम जैसे नारों से क्षेत्र गूंज उठा।इस आयोजन में कई प्रमुख सामाजिक एवं हिंदू संगठन के प्रतिनिधि शामिल रहे जिनमें राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट,अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष अजय जोशी,जिला उपाध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद दया किशन पाठक,अमित मेहता और गौरक्षक शंकर भोज प्रमुख रहे।क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल खोलिया ने इस अवसर पर कहा कि हमारे वीर सैनिकों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता।आज की यह रैली केवल एक आयोजन नहीं बल्कि एक संकल्प है कि हम सभी समाज के युवा धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।प्रमुख वक्ताओं के संबोधन में अध्यक्ष अजय जोशी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा
कि आज का युवा राष्ट्र निर्माण की नींव है।हमें अपनी संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा।इस प्रकार की रैलियां न केवल ऊर्जा देती हैं बल्कि हिंदू समाज को मजबूती भी प्रदान करती हैं।राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि हमारे सैनिक देश की सीमाओं पर दिन-रात तैनात रहकर हमारी रक्षा करते हैं।हमें भी अपने समाज,धर्म और संस्कृति की रक्षा हेतु सदैव तैयार रहना चाहिए।यह रैली उनके सम्मान का प्रतीक है।इस रैली का मुख्य उद्देश्य भारतीय सैनिकों के त्याग और बलिदान को सम्मान देना तथा हिंदू समाज के युवाओं को एकजुट करना,धार्मिक व सांस्कृतिक जागरूकता को प्रोत्साहित करना और स्थानीय स्तर पर समाजिक सौहार्द और एकता का संदेश फैलाना था।बाइक रैली पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण एवं अनुशासित रही।
