अल्मोड़ा-उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह ने सोमवार को मंगल दीप विद्या मंदिर खत्याड़ी एवं लैप्रोसी मिशन करबला का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने मंगल दीप विद्या मंदिर में अध्ययनरत विशेष बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों द्वारा तैयार किए गए क्राफ्ट,बैग एवं अन्य रचनात्मक वस्तुओं की सराहना करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की गई।इसके बाद लैप्रोसी मिशन करबला में वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं,स्वास्थ्य संबंधी स्थिति एवं अन्य आवश्यकताओं की जानकारी ली गई।साथ ही उन्हें विभिन्न विधिक प्रावधानों, कल्याणकारी योजनाओं एवं उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम में अधिकार मित्र भावना तिवारी,संदीप सिंह नयाल एवं सरिता आर्या भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *