अल्मोड़ा-उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ शाखा अल्मोड़ा की ओर से आगामी इंजीनियर्स डे के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रक्तदान व्यवस्था समिति के सदस्यों के साथ महासंघ के पदाधिकारियों एवं अभियंताओं ने सहभागिता की।इस दौरान अभियंताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अपना योगदान दिया।रक्तदान कार्यक्रम में मंडल सचिव दीपक मटियाली, जनपद सचिव ललित बिष्ट एवं शाखा अध्यक्ष सूरज रावत उपस्थित रहे।पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया तथा रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान नितेश रावत,सूरज रावत,हरीश सिंह बिष्ट,गौरव बिष्ट एवं अर्जुन नेगी सहित अन्य अभियंताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।महासंघ की ओर से रक्तदान करने वाले सभी अभियंताओं का आभार व्यक्त किया गया।पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करता रहेगा।उन्होंने महासंघ के सभी सदस्यों से भी ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया। मंडल सचिव दीपक मटियाली ने बताया कि 15 सितंबर इंजीनियर्स डे के दिन बेस चिकित्सालय में भी महासंघ के द्वारा रक्तदान किया जाएगा तथा इसके साथ ही अन्य सामाजिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *