अल्मोड़ा-डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड की जनपद इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन 17 मई को फार्मेसी संघ भवन अल्मोड़ा में आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय जनपद इकाई की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए गोकुल सिंह मेहता ने कहा कि अधिवेशन को भव्य स्वरूप देने के लिए सभी सदस्यों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। पूर्व अध्यक्ष डीपी जोशी ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने पर जोर देते हुए कहा कि आगंतुकों और सदस्यों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। कोषाध्यक्ष कैलाश पपने ने जनपद कोष की आख्या प्रस्तुत की और सदस्यों से शीघ्र सदस्यता शुल्क जमा करने की अपील की। संचालन करते हुए रजनीश जोशी ने कहा कि सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफल बनाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीके जोशी ने कहा कि अब सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को अधिवेशन की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटना होगा तथा संगठन की एकता का परिचय देना होगा। बैठक में जिला प्रवक्ता आनंद कुमार पाटनी, गोपाल जोशी, महेश उप्रेती, राजकुमार, जितेंद्र देवड़ी, श्याम लाल सहित कई फार्मेसी अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *