अल्मोड़ा-दिनांक 4 अक्टूबर 2024 को नवरात्रि के द्वितीय दिवस में मां ब्रह्मचारिणी के रूप में केंद्रीय विद्यालय की छात्रा साक्षी रॉयल कक्षा 4 की छात्रा द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुति कर मां की स्तुति की गई।सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के बाद भजन संध्या में स्थानीय महिलाओं ने अलग-अलग टुकड़ियों बना कर मां के दरबार में भक्ति भाव से विभोर होकर आनंदपूर्वक श्रद्धा समर्पण के साथ भजन कीर्तन किया तथा एक से एक बढ़कर एक सुंदर प्रस्तुत दी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आर सी पंत,विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपक कांत पांडे और अतिथि के रूप में चंद्रशेखर सिराडी उपस्थित रहे।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि का बैज लगाकर अभिनन्दन किया गया।महा आरती,भजन कीर्तन, पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया।कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री देवाशीष नेगी,त्रिलोक रौतेला नगर जिला महामंत्री युवा मोर्चा,मोहित बिष्ट,शिक्षिका श्रीमती दीपिका,मानस पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाएं श्रीमती अनीता नेगी, कुमारी नीमा बिष्ट,श्रीमती दीपिका, कुमारी ज्योति डंगवाल एवं उनके साथियों द्वारा भजन कीर्तन प्रस्तुत किए गए।कमल कुमार बिष्ट मुख्य संरक्षक कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा ने सभी का स्वागत सम्मान कर कार्यक्रम का संचालन किया एवं सभी को धन्यवाद देकर मां दुर्गा देवी माता से प्रार्थना करते हुए मंगल कामना के साथ ही सभी ने मिलकर जगत कल्याण की प्रार्थना की। कार्यक्रम में भुवन चंद त्रिपाठी कोषाध्यक्ष कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा द्वारा भजन कीर्तन एवं संचालन किया गया।मोहल्ले की माताओं,बहनों, युवा कलाकारों एवं भक्त जनों द्वारा सुंदर भजन कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
