अल्मोड़ा-आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल का जन्मदिन जागेश्वर एवं धौलादेवी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यालय गुरडाबांज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े उत्साह एवं धूमधाम के साथ केक काटकर मनाया गया।इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों एवं क्षेत्र की जनता ने कुंजवाल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कहा कि गोविंद सिंह कुंजवाल ने हमेशा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाया है तथा जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायक है।वहीं जैंती ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा एड़ी मंदिर ज्वारनेड़ी में पूजा-अर्चना कर मिष्ठान वितरण किया गया तथा क्षेत्र की खुशहाली एवं कुंजवाल के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।इसके अलावा लमगड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने चायखान वन विश्राम गृह में केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अभी से पूरी मेहनत एवं मजबूती के साथ कार्य किया जाएगा तथा जनता के आशीर्वाद से गोविंद सिंह कुंजवाल को भारी मतों से विजयी बनाकर पुनः विधानसभा भेजा जाएगा।कार्यकर्ताओं ने कहा कि यही उनके जन्मदिन के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं एवं जनता की ओर से सबसे बड़ा उपहार होगा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *