अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप स्मैक/गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है। दिनांक 27 अप्रैल को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत बलवन्त सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह व प्रभारी एसओजी सुनील धानिक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान कठपतिया तिराहा पर मोटर साईकिल संख्या- UK19-B-3163 को चैक किया गया तो मोटर साइकिल सवार युवक रवि धौलाखण्डी के कब्जे से कुल 10.380 किलो अवैध गांजा बरामद किया। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में FIR NO- 09/2026 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। वाहन को सीज किया गया। अभियुक्त गांजा ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने के फिराक में था। पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय-विक्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण रवि धौलाखण्डी उम्र 30 वर्ष पुत्र नन्द किशोर धौलाखण्डी, निवासी ग्राम- खलटा पोस्ट मडुली तह0 भिकियासैण जनपद-अल्मोडा है।बरामदगी में
10.380 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है जिसकी
कीमत 2,59,500 रुपये है।पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक दीवान सिंह थाना सल्ट, हेड कानि सुरेन्द्र कुमार थाना सल्ट,कानि हरीश प्रसाद, एसओजी अल्मोड़ा,कानि हेमन्त मनराल थाना सल्ट शामिल रहे।
