अल्मोड़ा-धारानौला रामलीला में अष्टम दिवस की रामलीला का शुभारंभ विधायक मनोज तिवारी,कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज,नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी द्वारा किया गया।रामलीला के दौरान कमेटी के मुख्य संयोजक मनोज सनवाल, अध्यक्ष भूपाल मनराल,सचिव दीपक गुरारानी,दीप जोशी, जगदीश लोहनी,पंकज भगत,उमाशंकर,मेडी,हर्षवर्धन कर्नाटक,कुलोमनी पांडे,कृष्ण कांत सहित सेकड़ो लोग उपस्थित रहे।रामलीला में अंगद रावण संवाद ने रंग जमाया।दोनो के संवाद ने जनता को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।रावण की भूमिका में भुपाल मनराल अंगद की भूमिका में दीपक गुररानी,हनुमान की भूमिका में ऋतिक पांडे,मेघनाद की भूमिका में अमित भट्ट,सुषेन वेद्य की भूमिका में उमाशंकर मेडी रहे।अष्टम दिवस पर अंगद रावण संवाद,लक्ष्मण शक्ति का मंचन हुआ।देर रात तक धारानौला की रामलीला में दर्शक जमे रहे।
