अल्मोड़ा-प्रांतीय उद्योग नगर व्यापार मंडल के नेतृत्व में आज धारानौला बाजार में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।इस दौरान व्यापारियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।दोपहर करीब 1:30 बजे आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए।व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना था कि कॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार व्यापारियों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है और उनकी आवश्यकताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।व्यापारियों ने कहा कि कोरोना काल से ही वे आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं,लेकिन सरकार की नीतियों के चलते उनकी परेशानियां और बढ़ गई हैं। इस स्थिति से आक्रोशित होकर व्यापारियों ने पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया और सरकार से तत्काल राहत देने की मांग की।प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष सुशील साह, महामंत्री भैरव गोस्वामी, उपसचिव अश्विनी नेगी,सुनील मनराल, अशोक मशोनी,शुभम बिष्ट,अतुल पांडे,दिनेश विष्ट, सुंदर सिंह सांगा,महेश कांडपाल,आनंद सिंह मेर, अनुज सिंह बिष्ट,हरेंद्र सांगा, मोहन सिंह बिष्ट,पूरन विष्ट, दीपक सिंह बिष्ट,रवि विष्ट, अमित साह,कैलाश विष्ट,गोलू, हरीश रावत,गिरीश पांडे,जीवन पंत,हरेंद्र बोरा,विपिन जोशी, मोहित पांडे सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *