देहरादून-ऋषिकेश एम्स का चौथा दीक्षांत समारोह आज आयाजित किया गया।समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। उनके हाथों टॉपर छात्र-छात्रों को मेडल दिए गये।दीक्षांत समारोह में 14 स्वर्ण पदक सहित कुल 16 पदक दिए गये। दीक्षांत समारोह में कुल 598 छात्र-छात्राओं को उपाधि वितरित की गई।दीक्षांत के बाद राष्ट्रपति परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में भी शामिल हुई।राष्ट्रपति के दौरे को लेकर देहरादून,पौड़ी और टिहरी जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर रहा।
