अल्मोड़ा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा दिवस के तहत अल्मोड़ा के प्रसिद्ध कसार देवी मंदिर धाम में भव्य दीपोत्सव आयोजित किया गया।इस दौरान कसार देवी मंदिर परिसर के साथ ही ऊपर स्थित शिव मंदिर को भी सैकड़ों दीपों से सजाया गया। दीपों की रोशनी से पूरा धाम जगमगा उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार गोविंद पिलख्वाल ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनके जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सहयोग पहुंचाने का संकल्प लेना सभी का दायित्व है।पिलख्वाल ने कहा कि सेवा का भाव केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे निरंतर जनसेवा के रूप में आगे बढ़ाया जाना चाहिए। जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के बीच पहुंचकर उनके सुख-दुःख में सहभागी बनना तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देना ही सेवा दिवस की सार्थकता है।उन्होंने कहा कि कसार देवी की पावन धरती पर प्रज्वलित प्रत्येक दीप सेवा, सद्भाव, सकारात्मकता और राष्ट्रहित का संदेश दे रहा है। इस अवसर पर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की गई।कार्यक्रम में जिला प्रकोष्ठ संयोजक महिपाल बिष्ट, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा पंकज भाकुनी, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी सूरज बिष्ट, मंडल अध्यक्ष अनु मोर्चा भैसियाछाना भगवत आर्या सहित मनोहर मेहरा, शंकर सिंह मेहता, मनोज मेहरा, अतुल मेहरा, नीरज बिष्ट, सूरज मेहरा, बसंत मेहता, गोपाल सिंह बिष्ट, सागर मेहरा, अंकित मेहरा, कुंदन मेहरा, किशन सिंह मेहरा, कमल मेहरा, मोहित मेहरा, अमर सिंह मेहरा एवं बलवंत सिंह मेहरा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *