अल्मोड़ा-विगत दिवस भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल के द्वारा अल्मोड़ा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गयी जिसमें दर्शन रावत को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया।इस अवसर पर नवनियुक्त भाजपा जिला महामंत्री दर्शन रावत ने कहा कि उन पर विश्वास व्यक्त करते हुए संगठन ने जो जिम्मेदारी उनके ऊपर सौंपी है उसका वे कर्तव्यनिष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती उनकी प्राथमिकता है।इस दायित्व के लिए उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,संगठन महामंत्री अजेय कुमार,मंत्री अजय टम्टा, मंत्री रेखा आर्य,प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,विधायक मोहन सिंह मेहरा,जिला प्रभारी सुरेश भट्ट,जिलाध्यक्ष महेश नयाल सहित समस्त भाजपा संगठन का धन्यवाद व्यक्त किया है।
