अल्मोड़ा-वरिष्ठ भाजपा नेत्री गंगा बिष्ट को महिला उद्यमिता विकास परिषद का उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार अल्मोड़ा आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। जिले की सीमा पर क्वारब पुल से लेकर चौघानपाटा तक पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया। नवनियुक्त राज्य मंत्री के दर्जे से सम्मानित गंगा बिष्ट के स्वागत के लिए जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोधिया और करबला तिराहे पर ग्रामीण महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर पारंपरिक अंदाज में उनका स्वागत किया। चौघानपाटा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए, जहां से ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया। इसके बाद एक स्थानीय होटल में नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। गंगा बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुरूप महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ की रीढ़ यहां की महिलाएं हैं और पलायन की चुनौती से निपटने के लिए उनका सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है। सरकार की लखपति दीदी योजना इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। स्वागत करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, मेयर अजय वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद पिलख्वाल, ललित लटवाल,पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक,जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, दर्शन रावत, कमल बिष्ट, कुंदन लटवाल, त्रिलोक लटवाल, त्रिलोचन जोशी, आशीष जोशी,सुनील कर्नाटक, मनोज तिवारी,अर्जुन बिष्ट, राजीव गुरूरानी, रवि रौतेला, गिरीश खोलिया, कैलाश गुरूरानी, रेखा आर्या, लता बोरा, लता पांडे, बीना नयाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *