अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे शक्ति केंद्र सम्मेलनों की कड़ी में भैंसियाछाना मंडल के सल्ला भाटकोट एवं तरुला शक्ति केंद्रों का संयुक्त सम्मेलन तल्ली नाली में आयोजित किया गया।सम्मेलन में दर्जा राज्यमंत्री कुंदन लटवाल ने प्रतिभाग कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।इस दौरान उत्तराखण्ड राज्य के गौरवशाली इतिहास,राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों द्वारा किए गए संघर्ष और उनके बलिदान के साथ ही प्रदेश की 26 वर्षों की विकास यात्रा पर विस्तार से चर्चा की गई।सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुंदन लटवाल ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं है बल्कि यह उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों के त्याग और बलिदान को याद करने तथा राज्य की उपलब्धियों का मूल्यांकन करने का महत्वपूर्ण अवसर है।उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के पीछे जिन आंदोलनकारियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया उनके सपनों का उत्तराखण्ड बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए भाजपा की विचारधारा,संगठन की कार्यपद्धति और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। शक्ति केंद्र और बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठन की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कुंदन लटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।प्रदेश में सड़क,शिक्षा, स्वास्थ्य,पर्यटन,रोजगार और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि विकसित उत्तराखण्ड का संकल्प तभी साकार होगा,जब संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा और राष्ट्रसेवा की भावना से पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेगा।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की एकजुटता और मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं तथा सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएं।सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर भी उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य की गौरवशाली यात्रा से नई पीढ़ी को परिचित कराने के साथ ही विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *