अल्मोड़ा-कानि० खुशाल राम कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा पूर्व में मंदिर परिसर हुई बैटरी चोरी की सुरागरसी पतारसी कर व सीसीटीवी से जानकारी जुटाकर 24 घंटे के अन्दर चोरी का खुलासा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई,जिससे बैटरी चोरी के अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया,चोरी हुई सभी बैटरियाँ बरामद की गई।कानि० खुशाल राम द्वारा किये गये इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए मां नंदा देवी मंदिर समिति द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
