अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा में कांग्रेस के वरिष्ठजनों के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत द्वारा बैठक आयोजित की गई।बैठक में कांग्रेस संगठन की मजबूती एवं विस्तार के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया।विजय सारस्वत द्वारा बताया गया कि आज पूरे देश में कांग्रेस का माहौल बना हुआ है तथा मोदी के खिलाफ आम जनता महंगाई, बेरोजगारी तथा झूठे वादे को लेकर आक्रोशित हुई है।उन्होंने कहा कि हम सब कांग्रेस के वरिष्ठ जनों का दायित्व है कि संगठित होकर कांग्रेस की मजबूती के लिए हम काम करें।बैठक में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत,नैनीताल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश नैनवाल,अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे,विधायक मनोज तिवारी,नगर पालिका के अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,हवालबाग के पूर्व प्रमुख रमेश सिंह भाकुनी,प्रदेश सचिव गोपाल सिंह चौहान,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ताराचंद जोशी,सेवादल के संजय दुर्गापाल,परितोष जोशी,राबिन भण्डारी,दान सिंह नेगी,चतुर सिंह मेहता,रमेश नेगी सहित कई वरिष्ठ लोगों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *