अल्मोड़ा-कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा एवं पूर्व ग्राम प्रधान भनोली/धौलादेवी गणेश सिंह बिष्ट के पिता गोधन सिंह बिष्ट जो कि पूर्व प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त थे का आज 6 दिसम्बर को ईलाज के लिए हल्द्वानी जाते समय पदमपुरी के पास निधन हो गया।वह लम्बे समय से बीमार थे।उनकी उम्र 81 वर्ष थी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्व गोधन सिंह बिष्ट लगातार सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनका बेहद सहयोग इस क्षेत्र में रहा। कुंजवाल ने कहा कि वह हम सबके लिए प्रेरणास्रोत थे।उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कुंजवाल ने ईश्वर से प्रार्थना की कि उनको अपने श्री चरणों में स्थान दें और इस कठिन दुख की घड़ी को सहन करने की शोकाकुल परिवार को शक्ति प्रदान करें।
