अल्मोड़ा-आज कांग्रेस कमेटी लमगड़ा की संगठनात्मक बैठक मनोज सिंह रावत की अध्यक्षता व पूरन सिंह बिष्ट प्रभारी लमगड़ा की उपस्थिति में आयोजित की गई जिसमें संगठन की मजबूती के लिए चर्चा की गई।बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का विस्तार किया गया तथा प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा आमजन को बिजली,गैस की क़ीमतों में वृद्धि कर आर्थिक रूप से कमजोर करने तथा विधानसभा के अन्तर्गत हो रहे सड़कों के घटिया निर्माण पर विरोध जताया गया और कहा गया यदि शासन प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जाँच नहीं की गई तो कांग्रेस जनआंदोलन करेगें का प्रस्ताव पारित किया गया।बैठक में कांग्रेस कमेटी लमगड़ा के जो पदाधिकारी उपस्थित नहीं थे उनको अगली बैठक में उपस्थित होकर संगठन की मजबूती के लिए योगदान देने का सुझाव दिया गया।कहा गया कि यदि मासिक बैठक में पदाधिकारी उपस्थित नहीं होते हैं तो अध्यक्ष को उनके स्थान पर अन्य को नियुक्त करने का अधिकार दिया गया।न्यायपंचायत अध्यक्षों का गठन भी किया गया जिसमें हेम कुमार आर्या अध्यक्ष न्याय पंचायत धौरा,पूरन चंद्र पांडे अध्यक्ष न्याय पंचायत जलना,राजेंद्र सिंह बिलवाल अध्यक्ष न्याय पंचायत सिरसोड़ा,धन सिंह फर्त्याल अध्यक्ष न्याय पंचायत डोल,त्रिलोक सिंह अध्यक्ष न्याय पंचायत अन्यूडा,पान सिंह बोरा अध्यक्ष न्याय पंचायत चायखान,बिशन सिंह फर्त्याल अध्यक्ष न्याय पंचायत बसंतपुर मनोनीत हुए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उम्मीद करी कि वे पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाकर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *