अल्मोड़ा-दिनांक 26/10/2022 को थाना चौखुटिया में धारा 394,323,504 ipc 3(1)(द)(ध) अनुसूचित एससी/एसटी एक्ट बनाम गजेन्द्र सिंह रावत व महेन्द्र सिंह रावत अभियोग पंजीकृत किया गया था।दिनांक 06/11/2022 को थाना चौखुटिया पुलिस द्वारा उपरोक्त पंजीकृत अभियोग के अभियुक्तगणों गजेन्द्र सिंह रावत,महेन्द्र सिंह रावत उर्फ मोनू रावत को मासी चौखुटिया से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम गजेन्द्र सिंह रावत पुत्र प्रेम सिंह रावत निवासी आदिग्राम कणोनिया थाना चौखुटिया जनपद अल्मोड़ा एवं महेन्द्र सिंह रावत उर्फ मोनू रावत पुत्र नरेन्द्र सिंह रावत उर्फ नन्दन सिंह रावत निवासी ग्राम चमड़गांव आदिग्राम कणोलिया थाना चौखुटिया जिला अल्मोड़ा हैं।पुलिस टीम में चौकी प्रभारी मासी राहुल राठी,कानि राजेन्द्र गोस्वामी चौकी मासी थाना चौखुटिया शामिल रही।
