अल्मोड़ा-आज दिनांक-27.10.2022 वादी सुरेन्द्र सिंह रावत निवासी ग्राम दूध लिया महर थाना चौखुटिया जिला अल्मोड़ा ने अपने खेत से पानी की मोटर चोरी होने के सम्बन्ध में अज्ञात के विरुद्ध थाना चौखुटिया में अभियोग दर्ज कराया गया।प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा ने घटना का तत्काल संज्ञान लेकर सीओ रानीखेत व थानाध्यक्ष चौखुटिया को चोरी का माल शीघ्र बरामद कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। टीआर वर्मा पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत के निर्देशन में दिनेश नाथ महन्त थानाध्यक्ष चौखुटिया के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी पतारसी कर गहन पूछताछ से जानकारी जुटाकर बाखली तिराहे के पास राकेश जोशी निवासी बेतनधार अग्नेरी मंदिर के पास,थाना चौखुटिया,जिला अल्मोड़ा के कब्जे से चोरी की पानी की मोटर बरामद होने पर उपरोक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।पुलिस टीम में प्रभारी चौकी मासी राहुल राठी,कानि० दीपक कुमार थाना चौखुटिया,कानि० राजेन्द्र गोस्वामी थाना चौखुटिया शामिल रहे।
