अल्मोड़ा-दिनांक- 05/07/2023 को चौखुटिया निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी 17 वर्षीय पुत्री के बिना बताए घर से चले जाने एवं वापस ना आने के संबंध में तहरीर थाना चौखुटिया में दी थी।जिस पर तत्काल एफआईआर पंजीकृत की गई। रामचन्द्र राजगुरु एसएसपी अल्मोड़ा ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल सीओ रानीखेत,थानाध्यक्ष चौखुटिया व एसओजी प्रभारी को गुमशुदा नाबालिग बालिका की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया।सीओ रानीखेत टीआर वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चौखुटिया अवनीश कुमार व एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में गठित टीमें गुमशुदा नाबालिग बालिका की तलाश हेतु उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में रवाना होकर खोजबीन शुरु की गई।पुलिस टीमों ने साईबर सैल की मदद से सुरागरसी पतारसी कर नाबालिग बालिका की तलाश के लिए उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में दिन-रात तलाशी अभियान चलाया, जिसके परिणाम स्वरुप टीमों के अथक प्रयास व साईबर सैल की मदद से दिनांक 09/07/2023 को नोयडा उप्र से आमिल निवासी ग्राम शेखुपुरा थाना भावनपुर जिला मेरठ के कब्जे से नाबालिग बालिका को छुड़ाकर अभियुक्त आमिल को गिरफ्तार किया गया तथा साक्ष्यों के आधार पर थाना चौखुटिया में पंजीकृत अभियोग में पोक्सो एक्ट व आईपीसी की सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम आमिल उम्र 21 वर्ष पुत्र आबिद निवासी ग्राम शेखुपुरा थाना भावनपुर जिला मेरठ है।पुलिस टीम में प्रभारी एसओजी सुनील धानिक,उपनिरीक्षक देवेंद्र नेगी कोतवाली रानीखेत,अपर उप निरीक्षक अनवर अहमद थाना चौखुटिया,हेड का० दीपक कुमार थाना चौखुटिया,हेड का० शंभू प्रसाद थाना चौखुटिया,का० राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा,का० मोहम्मद यामीन एसओजी अल्मोड़ा,का० इंद्र कुमार साइबर सेल अल्मोड़ा, का० बलवंत प्रसाद साइबर सेल अल्मोड़ा,म० का०चम्पा साइबर सेल अल्मोड़ा शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *