अल्मोड़ा-विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर ग्रीन हिल्स ट्रस्ट एवं जिला गंगा सुरक्षा समिति अल्मोड़ा के तत्वावधान में आयोजित अंतर विद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता में मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र दक्षेश जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।रैमजे इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में आयोजित इस प्रतियोगिता का विषय हमारे भविष्य के लिए जलवायु एवं प्रकृति रखा गया था। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के कक्षा 5 के छात्र दक्षेश जोशी ने अपनी उत्कृष्ट चित्रकला प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।दक्षेश की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रबंधक एवं डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष कमल कुमार बिष्ट ने छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू बिष्ट ने भी दक्षेश की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों तथा शुभचिंतकों ने दक्षेश जोशी को शुभकामनाएं देते हुए उसकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *