अल्मोड़ा-आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अल्मोड़ा इकाई द्वारा प्रदेश मंत्री काजल थापा के नेतृत्व में उच्च शिक्षा मंत्री उत्तराखंड सरकार धन सिंह रावत को छात्र संघ चुनाव के संबंध में ज्ञापन सौंपा।वर्ष 2019 से राज्य विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए है।जिसके कारण छात्र राजनीति दिन प्रतिदिन खत्म सी होती जा रही है और विश्वविद्यालयों में शिक्षक राजनीति की ओर बढ़ रहे हैं। जो कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक माहौल के लिए घातक सिद्ध होता जा रहा है।उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि माह दिसंबर के प्रथम सप्ताह में छात्रसंघ चुनाव राज्य/ विश्वविद्यालयों में कराए जाएंगे।ज्ञापन सौंपने वालों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री राजन चन्द्र जोशी,जिला संयोजक कृष्णा नेगी,प्रांत एस एफ डी प्रमुख निर्मल तड़ागी,परिषद कार्यकारिणी सदस्य भारतेंदु कांडपाल,पंकज बोरा, राहुल कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *