सोमेश्वर-प्रदेश की कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के स्याहीदेवी मंडल के अंतर्गत नौला,सल्ला रौतेला और बड़गल भट्ट गांवों में आयोजित जन मिलन कार्यक्रमों में शिरकत कर जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर विधायक निधि से प्राथमिक विद्यालय में रेलिंग निर्माण,पेयजल लाइन बिछाने, सार्वजनिक स्थलों पर टीन शेड लगाने,गांव में भंडार कक्ष और पेयजल टैंक निर्माण के लिए धनराशि जारी करने की घोषणाएं कीं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के कार्यकाल में पहाड़ के दूरस्थ गांवों तक जन सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल वादे नहीं करती बल्कि धरातल पर परिणाम दिखाती है, और यही कारण है कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता एक बार फिर भाजपा को चुनने का मन बना चुकी है। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों और उप प्रधानों सहित दर्जनों ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।जन मिलन कार्यक्रमों के पश्चात कैबिनेट मंत्री ने नैडी स्थित पिप्लेश्वर महादेव शिव मंदिर में आयोजित श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ में प्रतिभाग कर पूजा-अर्चना की।कथा व्यास आचार्य मोहन राम के श्रीमुख से संगीतमय कथा श्रवण करने के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में आयोजित आयुष भंडारे में श्रद्धालुओं के साथ बैठकर महाप्रसाद ग्रहण किया। आयोजनों में मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, ग्राम प्रधान किरण टम्टा, विपिन पाठक, हरीश बिष्ट, पूरन सिंह नेगी, भूपेंद्र सिंह, नरेंद्र बिष्ट, बी.एल. आर्य, राजू रावत, दिनेश वर्मा और मंदिर समिति अध्यक्ष भवन चंद्र सहित कई पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के स्याहीदेवी मंडल (नौला, सल्ला रौतेला और बड़गल भट्ट) में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता देवी,नरेंद्र कुमार,उप प्रधान चंद्रा, ग्राम प्रधान बड़गल भट्ट नवीन चंद्र भट्ट,स्थानीय ग्रामीण एवं अन्य नागरिक गोपाल राम,प्रेम राम,भास्कर मेहरा,निकिता आर्या, हरीश जलाल,देवी मेहरा,पान सिंह मेहरा,नवीन कुमार,तारा राम, पप्पू लाल,पनी राम,तारा देवी,शोभा बिष्ट,रेखा देवी,जया मेहरा, दीपा देवी,विशाल कुमार,प्रमोद कुमार, गुड्डी देवी, नीमा देवी, शीला देवी, अमित कुमार, पवन कुमार, भागीरथी देवी, लीला देवी, रणजीत राम, राजेंद्र लाल, रमेश राम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *