अल्मोड़ा-दिनांक 15/09/2022 को पेशी के दौरान अल्मोड़ा कोर्ट से पुलिस जवानों को धक्का देकर भागे आरोपी कमल बिष्ट पुत्र भुवन बिष्ट निवासी ग्राम पदमपुरी पल्ली पोखरी थाना दन्या तहसील भनोली जनपद अल्मोड़ा की ढूंढ खोज जारी है। अल्मोड़ा नगर के एक दुकान की सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दिखाई दिया है,फुटेज के आधार पर सर्च अभियान में लगी एसओजी व जनपद पुलिस की टीमों द्वारा सुरागरसी पतारसी कर आरोपी की तलाश की जा रही है।एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा अन्य राज्यों में सुरागरसी पतारसी के लिए रवाना टीमों को सूचित कर सतर्क किया गया है,उक्त आरोपी की तलाश के लिए नैनीताल और उधम सिंह नगर रवाना टीमों को भी सतर्क किया गया है।मोबाइल टीमों द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *