पिथौरागढ़-आज कांग्रेस कार्यालय पिथौरागढ़ में बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी श्रीमती संयोगिता सिंह व सोशल मीडिया प्रभारी गौरव भविस्कर द्वारा प्रेस वार्ता की गयी।पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है पर प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर पहुँच चुकी है।बेरोजगारी हर दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।उत्तराखंड में आये दिन भाजपा सरकार के विधायकों पर महिलाओं से कुकर्म व महिला उत्पीड़न के केस आ रहे है।उत्तराखंड में आस्था के केंद्र कुंभ के नाम पर हरिद्वार में कोविड टेस्ट घोटाला किया गया।उत्तराखण्ड में हर वर्ग परेशान व हताश है और अब जनता व देवभूमि के लोगो ने ठान लिया है कि 2022 में उत्तराखंड में कांग्रेस को लाना है।प्रभारियो द्वारा बताया गया कि इस बार कांग्रेस फ्रंट फुट में आकर लड़ाई लड़ने को तैयार है।इसलिए 6 माह पूर्व से ही संगठन की गतिविधियों में तेजी लाने एवं कार्यकर्ताओ की बात जानने को उनसे वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनी जा रही है।पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक मयूख महर,कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर,महिला अध्यक्ष पदमा बिष्ट,प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर,आई टी अध्यक्ष त्रिभुवन चुफाल,वरिष्ठ नेत्री रेवती जोशी,अंजू लुंठी,भुवन पांडेय,प्रकाश भंडारी,प्रकाश देवली,कमलेश कसन्याल,त्रिलोक बिष्ट,शुभाष पुनेड़ा सहित अन्य उपस्थित थे।