अल्मोड़ा-भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी और लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू )के नेतृत्व में एक शिष्ट मंडल आज नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी से मिला जिसमें रानीधारा रोड की समस्याओं को लेकर वार्ता की गई। जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि रानीधारा रोड का टेंडर प्रांतीय खंड द्वारा हो गया है किन्ही कारणों से ठेकेदार द्वारा कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है।जब तक ठेकेदार द्वारा कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है तब तक उस रोड में जो काफी मिट्टी पड़ी हुई है और जगह जगह पर गड्ढे हैं उन मिट्टियों को हटाकर गड्ढों को भरने की मांग की गई।अधिशासी अधिकारी द्वारा वार्ता के दौरान शिष्टमंडल को यह कहा गया है कि रविवार के दिन उस रोड में जेसीबी द्वारा जो मिट्टी अनावश्यक रूप से रखी गई है उसको हटाने का कार्य किया जाएगा और जल्दी ही प्रांतीय खंड के अधिकारियों से भी वार्ता कर संबंधित ठेकेदार को शीघ्र अति शीघ्र रोड बनाने के लिए निर्देशित किया जाएगा।शिष्टमंडल में भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू) बद्रेश्वर वार्ड के सभासद मनोज जोशी,अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष सलमान अंसारी,पीयूष कुमार,राजेंद्र प्रसाद आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *