अल्मोड़ा-गुरूवार को द्वाराहाट आगमन पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नोटियाल का महिला मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत किया गया।जिसमें महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती किरण पंत के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रमा जोशी,जिला मीडिया प्रभारी पूनम पालीवाल,जिला महामंत्री लीला बोरा,वरिष्ठ महिला मोर्चा नेत्री श्रीमती राधिका जोशी,द्वाराहाट महिला मोर्चा की समस्त महिलाएं उपस्थित रही।इस अवसर पर मोर्चा की महिलाओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।प्रदेश अध्यक्ष ने एकजुट होकर महिला मोर्चा एवं भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने की बात कही।
