पिथौरागढ़-सोमवार को पिथौरागढ़ जिले में भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन का आयोजन जिलाध्यक्ष श्रीमती माला सॉन की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें पिथौरागढ़ प्रभारी श्रीमती किरण पंत मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं।श्रीमती किरण पंत ने 2022 में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पुनः भाजपा सरकार बनाने का आह्वाहन किया।इस कार्यक्रम में उनके साथ पिथौरागढ़ विधायक श्रीमती चंद्रा पंत,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपिका बोरा, कुमाऊं संयोजिका उमा वदालिनी, श्रीमती पूनम पालीवाल सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।इस अवसर पर लगभग चार दर्जन महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
