पिथौरागढ़-आज दिनांक 22 दिसंबर को कांग्रेस एवं यूथ कांग्रेस द्वारा जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर एवं ऋषेन्द्र महर के नेतृत्व में संयुक्त रूप से जिलाधिकारी कार्यालय के सम्मुख लचर स्वास्थ सेवा एवं जिला,महिला चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच बंद करने के विरोध में प्रदर्शन किया गया।उन्होंने कहा की जबसे एन एच एम कर्मियों की हड़ताल चली है तबसे पूरे जिले की स्वस्थ सेवाएं पटरी से उतर गई है।जिससे आम जन और खास तौर पर महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इस कारणवश जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ केंद्रो में ताले लग चुके हैं जिससे पूरे जिले में अफरा तफरी सी मची है,प्रसव पीड़ित महिलाओं को मामूली जांचों के लिए भी 80/100 किलोमीटर जाने हेतु बाध्य होना पड़ रहा है।एक और भाजपा अपने आप को महिलाओं का हितेषी बताते नही थकती लेकिन दूसरी ओर गर्भवती महिलाओं के साथ इस तरह का अन्याय करने पर तुली है। अब यह प्रश्न भाजपा सरकार एवं उनके क्षेत्रिय विधायक,सांसद,जिलापंचायत अध्यक्ष ,नगरपालिका अध्यक्ष पर भी उठता है कि आखिर वह पिथौरागढ़ वासियों के साथ कितना खिलवाड़ करेंगे।कांग्रेस जनों ने चेतावनी दी की अगर सरकार ने जल्द एन एच एम कर्मियों की हड़ताल खत्म नहीं की और जिला महिला चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच शुरु नही करवाई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।प्रदर्शन करने वालो में त्रिलोक बिष्ट,कुंडल महर,शंकर खड़ायत,विक्रम लूंठी,काजोल बसेड़ा,शिवम पंत,गौरव,कमलेश कशन्याल,रजत विश्वकर्मा,हिमांशु ओझा,खीमराज जोशी,प्रदीप महर,जावेद खान,कार्तिक खर्कवाल,अक्षय कुंवर,जावेद खान,संजय कुमार,रोहन सौन,विजय कुमार,कैलाश जोशी,दीपक बेलाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।