अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक भैंसियाछाना मंडल के बाड़ेछीना में आयोजित की गई।जिसमें बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम की शुरूवात जिले के प्रभारी व कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल,विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान,प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल,मंडल प्रभारी संदीप भोज ने दीप प्रज्वलित कर की।इस दौरान मुख्य वक्त रमेश बहुगुणा सहित कई अतिथि मौजूद रहे।जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया।कार्यसमिति में सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश भर में चल रहे जिले की कार्यसमिति के क्रम में आज अल्मोड़ा जिले की कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।जिसमें वक्ताओं ने कोविड-19 काल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों का उल्लेख करते हुए इस चुनावी वर्ष में सरकार की नीतियों को जन-जन तक ले जाने की अपील की गई।जिले के प्रभारी व कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सभी वर्गों का समावेश है और हमारा कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ हर कार्य को पूरा करता है।कोविड-19 महामारी के दौरान भी लोगों की मदद करना हो या खाद्यान्न योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाना हो या फिर टीकाकरण अभियान हो हर जगह भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा समाज में बढ़ चढ़कर कार्य किया गया।अब आगे चुनावी वर्ष में सरकार की नीतियों को प्रत्येक घर के प्रत्येक सदस्य तक पहुंचाने का संकल्प लेना है।इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासित कार्यकर्ता है।साथ ही समाज में हर वर्ग के साथ उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान निकालने का प्रयास करता है।युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी का मुखपत्र होता है।किसी भी विषय को आगे तक पहुंचाना और फिर पार्टी के स्तर और सरकार के स्तर पर उसका समाधान निकालने में कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।वही मुख्य वक्ता रमेश बहुगुणा ने कहा कि पिछले दो वर्ष से कोविड-19 के काल में संगठन व सरकार अपनी अपनी जिम्मेदारी से कार्य कर रहे हैं।उत्तराखंड में फिर से इसी बलबूते पर भाजपा 2022 में मिथक तोड़ेगी और 57 से अधिक सीटें लाकर पुनः सरकार बनाएगी।उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख बनाते हुए 15 अगस्त तक बूथ की कार्यकारिणी के कार्य को पूरा करें साथ में सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि संगठन सरकार और समाज के बीच में सेतु का काम करता है।वही जिला सह मीडिया प्रभारी संदीप भोज ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जन-जन में सामाजिक भागीदारी का एहसास करा कर सरकार की सभी नीतियों को पहुंचाने का कार्य करने का संकल्प लेने का समय आ गया है।२०२२ के विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है लिहाजा कार्यकर्ताओं को जुट जाने की आवश्यकता है।इस दौरान जिला कार्यसमिति में मुख्य अतिथियों के साथ साथ मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा,मंडल उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत,मंडल उपाध्यक्ष षष्टि दत्त जोशी,मंडल उपाध्यक्ष अनीता देवी, मंडल उपाध्यक्ष दरबान सिंह,मंडल महामंत्री जितेंद्र सिंह,मंडल महामंत्री मंगल सिंह,मंडल मंत्री चंदन सिंह, प्रदीप सिंह,कैलाश राम,नीमा देवी, जानकी देवी,कोषाध्यक्ष हयात सिंह, मीडिया प्रमुख गोविंद सिंह और दया किशन सहित दर्जनों पदाधिकारियों, कार्यकर्ता मौजूद रहे।