अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी भैंसियाछाना मंडल की एक बैठक बाड़ेछीना में कई गयी।जिसमे मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने प्रतिभाग किया।उनके साथ जिले के मंत्री विनीत बिष्ट,मंडल के प्रभारी व सहमीडिया प्रभारी संदीप भोज भी बैठक की कार्यवाही में शामिल हुए।बैठक में आगामी होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा वार्ता की गई।बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि दुनिया मे केवल एक पार्टी है जो कार्यकर्ता आधारित है इसमें किस कार्यकर्ता ने कब क्या बनना है उस कार्यकर्ता को भी पता नही रहता है,हर कार्यकर्ता की पीड़ा को समझना,उसके दुख को अपना समझना ये इस पार्टी को अन्य पार्टियों से अलग बनाता है।भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हर समय जनता की समस्याओं के निदान के लिए कार्य करता रहता है।कोरोना काल मे जब पूरी दुनिया कमरों में कैद हो गयी थी तब भी भारतीय जनता पार्टी मैदान में थी और कोरोना से जंग लड़ रहा थी। जरुतमन्दों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा रहा थी।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता 2022 में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।मंडल प्रभारी संदीप भोज ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि हमे हर बूथ में कार्यकर्ता खड़ा करना है,बूथ कमेटी के सदस्य भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है और चुनावो में पन्ना प्रमुखों की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसलिए शीघ्र पन्ना प्रमुखों का चयन कर लिया जाना चाहिए।जिला मंत्री विनीत बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भैंसियाछाना ब्लॉक हमेशा से भारतीय जनता पार्टी का रहा है और इस ब्लॉक से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी की नींव है।बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा ने व संचालन मंडल महामंत्री भूपेंद्र सिंह ने किया।इस दौरान कार्यक्रम में शिवराज सिंह सुयाल,मोती सिंह,बीएस बिष्ट, हेमंत सिंह,रवि नेगी,राजेंद्र सिंह बिष्ट, बालम सिंह रावत,संजीव कुमार, मोहन सिंह,नंदन प्रसाद,सुरेश राम, चंदन सिंह,महेंद्र सिंह,डूंगर सिंह नेगी, पप्पू लाल,संजय तिलारा,प्रकाश सिंह राजेंद्र सिंह बोरा,गोविंद सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।