अल्मोड़ा-आज विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिहं चौहान द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के अन्तर्गत एन०टी०डी० रोड जिस पर विधानसभा उपाध्यक्ष के प्रयासों से डामरीकरण का कार्य हो रहा है का औचक निरीक्षण कर इस कार्य को शीध्र पूरा करने के आदेश विभागीय अधिकारियों को दिए गए।साथ ही इसके बाद ग्राम पंचायत अथरबनी में कोरोना वायरस के रोकथाम हेतु मास्क,सैनिटाइजर तथा आयुष किट का वितरण किया गया एवं साथ ही मन्दिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया।उनके द्वारा स्थानीय जनता को कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु जागरुक किया गया।ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान का धन्यवाद एवं आभार दिया गया।इस पर विधानसभा उपाध्यक्ष ने आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए हर सम्भव मदद का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।इस मौके पर एन०टी०डी० में धर्मेंद्र बिष्ट,सभासद सौरभ वर्मा,विभागीय अधिकारी,ग्राम पंचायत अथरबनी में ब्लॉक प्रमुख हवॉलबाग बबीता भाकुनी,मंडल अध्यक्ष भाजपा प्रकाश बिष्ट,सभासद मोनू शाह,सरपंच निशा जोशी, उपप्रधान भारती भाकुनी,जानकी डांगी,मुन्नी नेगी,लक्ष्मण सिंह चौहान, शंकर दत्त तिवारी,राजेन्द्र प्रसाद तिवारी,दिनेश मठपाल,हेमंत जोशी, राजेन्द्र सिंह भाकुनी,वन बीट अधिकारी पूनम पंत,राहुल पंत सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता एंव मातृ शक्ति युवा,बुजुर्ग क्षेत्र की सम्मानित जनता उपस्थित रही।