देहरादून-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित किया।लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की यह पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस है।इस दौरान प्रदेश महामंत्री,प्रवक्ता,मीडिया-सह मीडिया प्रभारी मौजूद रहे। महेन्द्र भट्ट ने कहा कि यह चुनाव ऐतिहासिक होने के साथ विकसित भारत का निर्माण और विकसित उत्तराखंड के आगे बढ़ने का जनादेश है।यह जनादेश 140 करोड़ और 1 करोड़ 25 लाख उत्तराखंड के विकास का जनादेश है।यह जनादेश परिवारवाद,तुष्टिकरण की राजनीति,भ्रष्टाचार को खत्म करने वाला है।यह आंकड़े संतोष जनक और तुलना करने वाले है।कहा कि 2022 के विधानसभा मुकाबले में भाजपा 61 विधानसभा आगे रही तथा 14 विधानसभा अधिक जीती है।2022 के विधानसभा चुनाव में 23 हारी थी। उन्होंने कहा कि टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी साह चौथी बार लगातार जीती है।अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा तीसरी बार लगातार जीते हैं।नैनीताल सांसद अजय भट्ट दूसरी बार लगातार जीते है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश स्तर पर टीम बनाई जाएगी।90% प्रतिशत से अधिक मत जहां प्राप्त हुए उनके बूथ,जिला और विधायकों को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *