अल्मोड़ा -भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट विगत देर सायं अल्मोड़ा पहुंचे।अल्मोड़ा पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,जिला मंत्री विनीत बिष्ट,पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष देवाशीष नेगी,जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,अर्जुन बिष्ट सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

“विगत सायं अल्मोड़ा पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का गुलदस्ता देकर स्वागत करते भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू एवं जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी”

आज प्रातः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जागेश्वर गये एवं वहां भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। दोपहर एक बजे से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने पाताल देवी स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनमें एक नयी ऊर्जा का संचार करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में लोग बढ़-चढ़ कर जुड़ रहे हैं तथा सदस्यता अभियान ऐतिहासिकता की ओर जा रहा है।इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने अनेक मुद्दों पर चर्चा भी की।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,नगर अध्यक्ष अमित साह, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल,जिला मंत्री विनीत बिष्ट, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया,महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, देवाशीष नेगी,ए कै सिकन्दर पवार,दर्शन रावत,अर्जुन बिष्ट, पूर्व सभासद श्याम पाण्डे, सलमान अंसारी,निवर्तमान सभासद जगमोहन बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,जगत भट्ट,अजय वर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *