अल्मोड़ा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आर बाला सुब्रमण्यम द्वारा लिखित पुस्तक पावर विथिन द लीडरशिप लेगेसी आफ नरेंद्र मोदी पर आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पाताल देवी अल्मोड़ा में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।आज का कार्यक्रम जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।मुख्य अतिथि वक्ता के रुप में राज्य मंत्री प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना उत्तराखंड शिव सिंह बिष्ट रहे।जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।संचालन महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट ने किया।मंच पर पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल व दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया भी उपस्थित रहे।इसके पूर्व भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों,जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर गांधी जी की फोटो पर फुल माला चढ़ाकर उनको याद किया व महात्मा गांधी अमर रहे नारे लगाए तथा ईश्वर अल्लाह तेरो नाम सबको सन्मति दे भगवान गाकर नमन किया। पाताल देवी कार्यालय में मुख्य वक्ता शिव सिंह बिष्ट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पुस्तक पावर विथिन आफ द लीडरशिप लेगेसी आफ नरेंद्र मोदी पर अपने विचार व्यक्त किये।नरेंद्र मोदी की एक नेता के रूप में यात्रा और भारत व दुनिया पर उनके प्रभाव पर चर्चा की।यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व शैली,शासन और 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद उनके द्वारा आकार दिये गये सामाजिक,राजनीतिक,परिदृश्य के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालती है,जिसको सभी देश की जनता को जरूर पढ़ना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूर दर्शी नेतृत्व व उनके आत्मविश्वास,आत्मनिर्भरता की क्षमता में गहरे विश्वास को दर्शाता है जो आत्मनिर्भर भारत जैसे पहलुओं का केन्द्रीय हिस्सा है।प्रधानमंत्री कई घन्टें तक विकास योजनाओं का गहन अध्ययन करते हैं।जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने भी संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री की कई योजनाओ का जिक्र करते हुए कहा कि उनके शासन काल में देश ने बहुत तरक्की कर ली है। भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बहुत जल्दी विश्व गुरु बनने जा रहा है।आज भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के नम्बर एक नेता बनकर उभरे हैं। ललित लटवाल ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया जो कि आज बच्चा बच्चा सफाई को लेकर जागरूक हैं। पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये।उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी देश को बहुत जल्दी विश्व का नम्बर एक देश बनाने कि ओर अग्रसर है। बहुत जल्दी यह सपना हम सभी देशवासियों का पूरा होने वाला है।आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वछता अभियान के तहत पाताल देवी के आस पास के क्षेत्रों में सफाई अभियान भी चलाया गया।उपरोक्त कार्यक्रम में भाजपा, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के सभी प्रदेश, जिला,मंडल,पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।आज के कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा,महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,पूर्व जिलाध्यक्ष,पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरू रानी,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुन्दन लटवाल,दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया,जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,जिला मंत्री संजय डालाकोटी,देवाशीष नेगी, मिडिया प्रभारी जगत तिवारी, नमो एप कृष्ण बहादुर सिंह,पूर्व महामंत्री महेश नयाल,नगर महामंत्री मनोज जोशी,नगर उपाध्यक्ष जगत भट्,नगर मंत्री दिक्षात पवार,नगर उपाध्यक्ष नमन गुरू रानी,मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल,संजय बिष्ट,युवा मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष कन्हैया बिष्ट,महामंत्री युवा मोर्चा महामंत्री प्रकाश बिष्ट,निवर्तमान सभासद जगमोहन बिष्ट,मंडल महामंत्री सुन्दर मटियानी,मंडल उपाध्यक्ष मनीष बिष्ट, पुर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, पुर्व मिडिया शैलेन्द्र साह, ललित खोलिया, दिपेंद्र राणा,शुभम चोहान, पुर्व प्रधान नवीन बिष्ट, जगदीश नगरकोटी, सुनील नेगी, त्रिलोक सिंह रावत, दिपेंद्र राणा, राजेंद्र सिंह, ललित खोलिया,पुरन सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
